रुडकी, अक्टूबर 30 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रुड़की ब्लॉक परिसर की टूटी हुई बाउंड्री वॉल का फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने आवास का दरवाजा ब्लॉक परिसर की ओर खोल दिया। दरवाजे के आसपास जमीन छोड़कर निर्माण किए जाने का मामला भी सामने आया है। बीडीओ सुमन कुटियाल ने मामले की जांच कराई। इसके बाद जमीन को कब्जे में लेकर परिसर की पूरी सीमा पर बाउंड्री वॉल बनाने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...