रुडकी, जुलाई 4 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में मंगलौर निवासी समाजसेवी माजिद हुसैन को जिला स्तर पर उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्हें परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने सम्मानित किया। माजिद हुसैन लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। इसके साथ ही आधुनिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। स्ट्रॉबेरी सहित अन्य फलों की उन्नत खेती कर उन्होंने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है और कई किसानों को नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, डीएम मयूर दीक्षित आदि भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...