रुडकी, नवम्बर 9 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं की बुवाई को लेकर किसान खेतों में जुट गए हैं। मौसम अनुकूल होने के साथ ही गांवों में खेतों की जुताई और बुवाई का काम तेज हो गया है। किसान इस बार समय से बुवाई करने के साथ ही उन्नत किस्म के बीजों को प्राथमिकता दे रहे हैं। किसानों का मानना है कि सही समय पर बुवाई और अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों के चयन से फसल की पैदावार बेहतर हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...