रुडकी, अगस्त 7 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। खानपुर क्षेत्र के हस्तमौली गांव के पास सोलानी नदी के तटबंध में कटाव होने से शुक्रवार को ग्रामीण सहम गए। ग्रामीण खुद रेत से भरे बैग व पेड डालकर कटाव रोकने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तटबंध की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। ग्रामीण अवरिंदर सिंह ने सबसे पहले तटबंध में कटाव की जानकारी प्रशासन को दी। सूचना के बाद एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर तटबंध की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: सोलानी नदी का जल स्तर बढ़ा विभागीय टीम ने पहुंचते ही कटाव वाले हिस्से को मजबूत करने का कार्य शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Roorki News: सोलानी नदी की सरकारी...