रुडकी, अगस्त 21 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों को मिलना चाहिए। कहा कि गरीब और पात्र लोगों को मकान बनाने के लिए योजनाओं का लाभ दिलाएं। इसके साथ ही वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन तथा गरीब और बेसहारा लोगों की पेंशन बनवाने में कर्मचारी पूरा सहयोग करें। उन्होंने शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन रावत और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में साफ-सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने, सड़कों और नालियों को दुरुस्त रखने आदि पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि नगर की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त रखा जाए और नालियों की नियमित सफाई कराई जाए। नालियों के ऊपर लगी स्लैब यदि खराब हालत में हैं तो उन्हें बदला जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...