Roorki News: सड़क किनारे खड़े वाहन हादसों को दे रहे दावत
रुडकी, जुलाई 15 -- Roorki News: झबरेड़ा-नारसन रोड पर एक कंपनी के निकट काफी संख्या में भारी वाहनों से राहगीरों को दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोग लखनौता, देवबंद, झबरेड़ा, इकबालपुर आदि स्थानों के लिए आवागमन करते हैं। इस मार्ग पर नारसन कलां के निकट बनी एक कंपनी के आसपास सड़क किनारे माल से लदे ट्रेलर, ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहन आकर खड़े हो जाते हैं। जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशान होना पड़ता है। रात के समय अंधेरा होने पर यहां खड़े वाहनों की वजह से दुर्घटनाएं भी हो जाती है। इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी नहीं है। ग्रामीण आजाद सिंह, नीरज कुमार, बिल्लू आदि ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ माल लदे वाहन खड़े हो जाते हैं। जिससे वाहनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.