रुडकी, जुलाई 25 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता । संस्कार भारती महानगर इकाई की ओर से नटराज पूजन एवं कला साधक सम्मान समारोह में साहित्य, संगीत, नृत्य, नाट्य, चित्रकला, रंगोली, मेहंदी, ब्यूटीशियन, सिलाई एवं स्वावलंबन सहित विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 32 कला साधकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी हरिमोहन कपूर ने की। मुख्य अतिथियों में महापौर अनीता अग्रवाल, फोनिक्स यूनिवर्सिटी रुड़की के अध्यक्ष चैरव जैन तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय उपस्थित रहे। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने समारोह के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...