रुडकी, सितम्बर 24 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। बीएसएम पीजी कॉलेज में गुरुवार को छात्र परिषद का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में छात्रों ने उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न पदों पर निर्वाचित प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की गई। एमए प्रथम वर्ष की छात्रा नेहा को छात्र परिषद का अध्यक्ष चुना गया। अमन को उपाध्यक्ष, अक्षय राणा को सचिव और कनिका कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। अक्सा मलिक को सह सचिव तथा मोहम्मद अयान को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी के छह सदस्यों का भी चयन किया गया। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: अध्यक्ष समेत छह पदों पर 19 उम्मीदवार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...