रुडकी, जुलाई 17 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन के तहत शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज, रुड़की में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने वाले प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। इसके साथ ही सभी सदस्यों से शनिवार को होने वाले चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। बैठक मेंजिला मंत्री विवेक सैनी ने कहा कि शिक्षक संघ का चुनाव केवल पदों के चयन का नहीं, बल्कि संगठन की दिशा तय करने का अवसर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...