रुडकी, सितम्बर 27 -- Roorki News: आदर्श कॉलोनी अशोक मार्ग रामनगर स्थित मां दुर्गा मंदिर में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर से विधि-विधान के साथ कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में शामिल हुए। यात्रा रामनगर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस मंदिर परिसर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद कथा का शुभारंभ किया गया। कथा का शुभारंभ आचार्य पंडित मनोज सेमवाल ने किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मनुष्य को जीवन के सही मार्ग की प्रेरणा देने वाला माध्यम भी है। कथा के श्रवण से मन में सकारात्मक भाव उत्पन्न होते हैं और व्यक्ति को सत्य, धर्म, सेवा तथा सदाचार के मार्ग ...