रुडकी, अक्टूबर 16 -- Roorki News: बसेड़ी रोड स्थित नगर पालिका के श्मशान घाट से अज्ञात लोगों ने यूकेलिप्टस के कई पेड़ काटकर चोरी कर लिए। घटना को लेकर नगर पालिका के सभासदों ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने मामले की जांच कराकर पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सभासद विकास चौधरी, अंकुर चौधरी, सचिन मित्तल, पंकज गोयल और हर्ष पाल आदि का कहना है कि श्मशान घाट से पेड़ों का काटा जाना गंभीर मामला है। खास बात यह है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर वन विभाग का कार्यालय भी स्थित है। इसके बावजूद पेड़ों को काटकर चोरी कर लिया जाना वन विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े करता है। उधर, वन रेंजर महेंद्र गिरी ने बताया कि श्मशान घाट से पेड़ काटे जाने का मामला उनके संज्ञान में आया था। मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही...