रुडकी, अगस्त 3 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर अधिक मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने खुद को एक निवेश कंपनी से जुड़ा बताकर पहले विश्वास जीता, फिर कई किश्तों में बड़ी रकम निवेश कराई। जब रुपये वापस मांगे गए तो टालमटोल करने के साथ धमकियां भी दी गईं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...