रुडकी, अक्टूबर 23 -- Roorki News: रुड़की। शेफील्ड के चेयरमैन राहुल विश्नोई ने बताया कि शनिवार को कौशल बोध मेले में छात्रों को व्यावहारिक कौशल के महत्व को समझने और भविष्य के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया जाएगा। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के जिला परियोजना प्रबंधक निशांत कुमार शर्मा और उनकी टीम इसमें शामिल होंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को कौशल विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण, स्वरोजगार और करियर के विभिन्न अवसरों के प्रति जागरूक करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...