रुडकी, जुलाई 20 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। लालचंदवाला में ग्रामीणों ने लक्सर शुगर मिल से निकलने वाले दूषित पानी को नाले में छोड़े जाने और उससे फसलों को हो रहे नुकसान को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गंदे पानी के कारण खेतों की फसलें खराब हो रही हैं तथा पशुओं के चारे को भी नुकसान पहुंच रहा है। एसडीएम ने शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...