Roorki News: शुगर मिल गोल चौराहे पर बाइक सवारों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
रुडकी, अक्टूबर 11 -- Roorki News: लक्सर शुगर मिल के गेट के बाहर गोल चौराहे पर दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई। आरोप है कि तीन युवकों ने पहले उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। विरोध करने पर एक आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन और स्थानीय लोग घायल को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश में मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ा कलां निवासी सुमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई रामकेश नौ अक्तूबर को दोपहर करीब दो बजे शुगर मिल से काम निपटाकर बाहर निकल रहा था। जैसे ही वह मिल के गेट के बाहर गोल चौराहे पर पहुंचा। वहां पहले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.