Roorki News: शिव मंदिर में शिव-पार्वती की प्राण-प्रतिष्ठा, नगर परिक्रमा में उमड़े श्रद्धालु
रुडकी, अगस्त 17 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। लाला कोडूमल शिव मंदिर में भोलेनाथ और माता पार्वती की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ भव्य नगर परिक्रमा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत सुबह नौ बजे मंदिर परिसर से भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय और भगवान गणेश की मूर्तियों के साथ नगर परिक्रमा शुरू हुई। गाजे-बाजे और भजनों के बीच निकली यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.