Roorki News: शिविर में 42 दानवीरों ने किया रक्तदान
रुडकी, जुलाई 15 -- Roorki News: कश्यप तीलियान सभा मेला गूघाल गोघामहाड़ी और जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में गोघा महाड़ी मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 42 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। सभा अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान सभा के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर सुमित कश्यप, सागर कश्यप, पारस कश्यप, अरुण कश्यप, यश कश्यप, शुभम कश्यप, राजीव कश्यप, मनोज कश्यप, सुरेश कश्यप, सोनू कश्यप, राकेश कश्यप, महेश कश्यप, विक्रांत कश्यप, संजय कश्यप, अनिल कश्यप, कमल कश्यप आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.