रुडकी, अक्टूबर 3 -- Roorki News: कलियर। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शुक्रवार रात को कोटा मुरादनगर में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं मानने पर दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया। जहां चारों आरोपियों अमित कुमार, रजत, सचिन और सोहित का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...