रुडकी, जुलाई 29 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। महेश्वरी और दाबकी कला गांव की महिलाओं ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि शराब पीने से रोकने पर दबंगों ने गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप लगाया कि घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। महिलाओं ने तहसील में एसडीएम से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि मंगलवार की रात गांव का एक ग्रामीण रास्ते में शराब पी रहा था। महिलाओं ने उसे सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना किया तो वह गाली-गलौज पर उतर आया और अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...