Roorki News: व्हाट्सएप पर लिंक खोलते ही छात्र के खाते से 29 हजार रुपये गायब
रुडकी, अक्टूबर 12 -- Roorki News: साइबर ठगों ने व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर छात्र के बैंक खाते से 29 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच कराने और रकम वापस दिलाने की मांग की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा रोड निवासी जीतू पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया था। उसने लिंक खोलकर देखा तो मोबाइल की स्क्रीन पर कुछ दिखाई नहीं दिया। इसके करीब दस मिनट बाद उसके मोबाइल पर बैंक खाते से 29 हजार रुपये निकाले जाने का संदेश आया। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही वह हैरान रह गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: युवक के बैंक खाते से 1.78 लाख उड़ाए इसके बाद उसे साइबर ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने सोमवार को बैंक पहुंचकर खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी जुटाई। बैंक में पता चला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.