Roorki News: वॉलीबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रुडकी, अक्टूबर 19 -- Roorki News: जमदग्नि पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-19 वॉलीबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के मुकाबलों में टीमों ने बेहतर तालमेल, दमदार सर्विस और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। जीत के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। अंडर-14 वर्ग में वेदांग पब्लिक स्कूल बागपत ने जेएमएस हापुड़ को हराकर जीत दर्ज की। वहीं आईएमटी एकेडमी ने जेपी स्कूल चांदपुर को पराजित किया। अंडर-17 वर्ग में होली हार्ट पब्लिक स्कूल आगरा ने मेजबान जमदग्नि पब्लिक स्कूल को हराया। इसके अलावा दुर्गावती हेमराज टह सरस्वती स्कूल गाजियाबाद ने मदरलैंड स्कूल शामली के खिलाफ जीत हासिल की। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने खिलाड़ियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.