रुडकी, जुलाई 14 -- Roorki News: मंगलौर। बिजली की लाइनों पर छेड़छाड़ करने और बिना अनुमति के बिजली कनेक्शन जोड़ने पर जेई ने एक युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस को दी गई तहरीर में जेई विकास कुमार ने बताया कि कस्बा निवासी अलाउद्दीन ने बीती 12 जुलाई की रात को बिजली की लाइन से लगभग 16 उपभोक्ताओं के अवैध कनेक्शन जोड़ दिए। इससे लोड बढ़ने पर एबीसी केबल क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हुई साथ ही निगम को नुकसान उठाना पड़ा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: लाइनमैन की अवैध वसूली के विरुद्ध राला उपकेंद्र का घेराव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...