रुडकी, जुलाई 15 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा सप्ताह के तहत तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर के अंतिम दिन 485 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराईं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुज सिसोदिया ने बताया कि शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों ने मरीजों की गहन जांच की। बाल रोग विशेषज्ञ ने 26 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जबकि स्त्री रोग विशेषज्ञ ने 76 महिला मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। इसके अलावा नेत्र रोग विशेषज्ञ ने 32 तथा दंत रोग विशेषज्ञ ने 83 मरीजों का उपचार किया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: सीएचसी सहसपुर में तीन दिनों तक मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा यह भी पढ़ें- Pakur N...