रुडकी, अक्टूबर 30 -- Roorki News: नारसन, संवाददाता। उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि मोर्चा मजबूती के साथ किसानों के हितों की लड़ाई लड़ रहा है और आगे भी लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आज प्रदेश का युवा बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है, लेकिन सरकार इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...