Roorki News: विवाहिता की मौत मामले में पति समेत चार पर केस दर्ज
रुडकी, सितम्बर 10 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पति, दो देवरों और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। मृतका के पिता ने चारों पर मारपीट, गाली-गलौज और मकान के बैनामे पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुरकाजी के मोहल्ला खेड़ा दरवाजा निवासी नसीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी अनीशा की शादी करीब 13 वर्ष पहले मलानपुरा निवासी अनीश से हुई थी। तहरीर के अनुसार प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत अनीशा के नाम मकान बना था, जबकि जमीन का बैनामा उसकी सास हाशमी के नाम है। आरोप है कि पति अनीश, देवर शहजाद व रईस और सास हाशमी मकान बेचना चाहते थे। इसका अनीशा विरोध करती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.