Roorki News: विकास कार्यों को मिली रफ्तार, तीन सड़कों का शिलान्यास और चार का लोकार्पण
रुडकी, अक्टूबर 25 -- Roorki News: रुड़की ब्लॉक की भगेड़ी महावतपुर जिला पंचायत सीट पर विकास कार्यों को गति देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह उर्फ किरण चौधरी ने तीन सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया, जबकि चार सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य खुर्शीदा के कैंप कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। क्षेत्र में करीब 40 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा लगभग 20 लाख रुपये की लागत से सड़क और नाली निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास किया गया। इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही सड़क और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: भगेड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.