रुडकी, नवम्बर 4 -- Roorki News: मंगलौर। डिफेंस कॉलोनी ढंडेरा निवासी विक्रम तोमर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 अक्टूबर को मौसेरा भाई विपुल कुमार अपनी कार से जा रहा था। इसी दौरान मंगलौर बस अड्डे के पास दिल्ली रोड पर वाहन चालक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में विपुल कुमार को गंभीर चोटें आईं थी और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...