रुडकी, अक्टूबर 26 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। वाल्मीकि जयंती पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान फूलों की वर्षा और आतिशबाजी देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान दो जेसीबी के माध्यम से करीब पांच क्विंटल फूलों की वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि ने अपने परिवार के साथ शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्श ज्ञान, सदाचार, समानता और मानवता का संदेश देते हैं। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने और बेहतर जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं। यह भी पढ़ें- Roorki News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रुड़की में निकली भव्य शोभायात्रा यह भी पढ़ें- Bageshwar News: धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जय...