Roorki News: वाल्मीकि मंदिर में वाल्मीकि की मूर्ति स्थापित
रुडकी, अक्टूबर 30 -- Roorki News: लंढौरा। खानपुर विधायक उमेश कुमार के सहयोग से लंढौरा की वाल्मीकि बस्ती के मंदिर में महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति स्थापित की गई। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर परिसर में विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ मूर्ति की स्थापना की गई। इस अवसर पर आयोजकों ने विधायक उमेश कुमार के सहयोग की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि विधायक के सहयोग से मंदिर में महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना का कार्य संपन्न हो सका है। मूर्ति स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.