रुडकी, अक्टूबर 8 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। नगर निगम के आउटसोर्स वाहन चालकों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इसके साथ ही शहर से कूड़ा नहीं उठाया। उनकी मेयर अनीता देवी अग्रवाल के साथ करीब एक घंटे चली वार्ता विफल रही। इसके बाद फिर से सफाई कर्मचारी धरने पर बैठ गए। देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ संसे बद्ध भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारी कार्य बहिष्कार के साथ धरने पर बैठे हैं। इस दौरान कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष विनेश सौदाई, कार्यकारिणी अध्यक्ष राजपाल सिंह, वाहन चालक संगठन के अध्यक्ष सुनील कुमार, महामंत्री विकास कुमार और कर्मचारी महासंघ के नगर महासचिव नरेश गगोलिया ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को कार्य बहिष्कार शुरू किया था। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में नियमित किए जाने की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी यह ...