रुडकी, नवम्बर 4 -- Roorki News: रुड़की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मोहम्मद युसूफ मलिक ने कैबिनेट मंत्री राम सिंह खेड़ा से मुलाकात कर वार्ड नंबर 36 की विभिन्न समस्याएं बताई। बताया कि वार्ड नंबर 36 में मकानों पर नंबर नहीं हैं। इसके अलावा सीवर लाइन का अभाव, जल निकासी की समस्या और पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मंत्री ने नगर निगम को जल्द समाधान के निर्देश दिए। मलिक ने उम्मीद जताई कि जल्द ही वार्ड की समस्याओं का समाधान होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...