Roorki News: वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग
रुडकी, अगस्त 4 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता।मुस्लिम सेवा संगठन ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दरगाहों, मदरसों और मजारों के संबंध में कथित रूप से की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर मंगलवार को कलियर कोतवाली में पुलिस को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक वीडियो में एक व्यक्ति कथित रूप से मजारों, मदरसों और दरगाहों के संबंध में आपत्तिजनक एवं भड़काऊ बयान दे रहा है। संगठन का कहना है कि इस प्रकार की टिप्पणियों से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.