Roorki News: वादा पूरा नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन
रुडकी, अक्टूबर 24 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। उत्तराखंड किसान मोर्चा का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर चल रहा धरना शनिवार को 67वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे किसानों ने स्पष्ट किया कि महापंचायत के दौरान प्रशासन की ओर से किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। शनिवार को धरने की अध्यक्षता चौधरी जयसिंह प्रधान ने की, जबकि संचालन नरेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। किसानों ने कहा कि महापंचायत के दौरान प्रशासन ने उनकी मांगों के समाधान का आश्वासन दिया था। अब प्रशासन को अपने वादे पर अमल करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Roorki News: मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन करेगी भाकियू टोडा: सचिन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.