रुडकी, अगस्त 20 -- Roorki News: रुड़की। वरिष्ठ नागरिक परिषद परिवार की ओर से बुधवार को वेटर लाइफ सेंटर, जामुन रोड पर वरिष्ठ नागरिकों को सजग, सतर्क, कर्मठ एवं आत्मनिर्भर रहने के विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम से पहले परिषद की आम बैठक हुई। अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युवा पीढ़ी को कुरीतियों से बचाने और देश के विकास में योगदान के लिए उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। बैठक में सर्वसम्मति से परिषद के चुनाव भी संपन्न हुए। विनोद शर्मा को अध्यक्ष और डॉ. विकास गोयल को पुनः सचिव चुना गया। सुभाष सरीन और कुंवर कुलदीप सिंह को संरक्षक बनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...