Roorki News: लोगों को टक्कर मारने वाले टेंपों चालक के खिलाफ केस
रुडकी, जुलाई 8 -- Roorki News: मंगलौर। एक तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों और एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नारसन कलां निवासी राजसिंह ने तहरीर देकर बताया कि दस जून की सुबह उनका बड़ा भाई राजपाल किसी काम से नारसन खुर्द गया था। वह सड़क किनारे कबाड़ी की दुकान के सामने कच्चे रास्ते पर खड़ा होकर नारसन खुर्द निवासी अनिल से बात कर रहा था। जबकि पास में एक ई-रिक्शा भी रुकी थी। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही एक कार के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए राजपाल, अनिल और ई-रिक्शा टक्कर मार दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.