रुडकी, जुलाई 19 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। नौ जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश का असर दस दिन बाद भी लिथो प्रेस कॉलोनी के लोगों पर भारी पड़ रहा है। कॉलोनी की सड़कें अब भी जलमग्न हैं और वहां रह रहे परिवार बदबू, गंदगी, सांप-बिच्छुओं और बीमारियों के डर के बीच जीवन बिताने को मजबूर हैं। जलभराव के कारण लोगों की दिनचर्या पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है। बच्चे घरों में कैद होकर रह गए हैं, महिलाओं के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और बुजुर्ग हर कदम पर हादसे की आशंका के बीच आने-जाने को मजबूर हैं। सबसे बड़ी चिंता यह है कि दस दिन से जमा पानी अब पूरी तरह सड़ चुका है, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है。

जल निकासी की समस्या कॉलोनी के लोगों का कहना है कि बारिश थमे कई दिन बीत चुके हैं, ...