Roorki News: लावारिस कुत्तों ने महिला पर किया हमला, पांव में दो जगह काटा
रुडकी, सितम्बर 3 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। डीएवी कॉलेज के पास मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला पर लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने कुत्तों को भगाकर किसी तरह महिला को बचाया। मकतूलपुरी निवासी उमा गुरुवार को मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। डीएवी कॉलेज के पास लावारिस कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने कुत्तों को वहां से भगाया, जिसके बाद महिला की जान बच सकी। परिजनों ने महिला का उपचार कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.