Roorki News: लावारिस कुत्ते ने महिला का पांव नोचा
रुडकी, अक्टूबर 27 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अंबर तालाब निवासी एक महिला पर कुत्ते ने हमला कर उनके पांव पर काट लिया। महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें एंटी रैबीज वैक्सीन और एंटी रैबीज सीरम लगाया। अंबर तालाब निवासी सुधा किसी काम से घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान एक लावारिस कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। महिला कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही कुत्ते ने उनके पांव पर काट लिया। घटना के बाद महिला उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचीं। डॉक्टरों ने उनकी जांच कर आवश्यक उपचार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.