Roorki News: लाईनमैनों से मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस
रुडकी, अगस्त 6 -- Roorki News: मंगलौर। लाइनमैनों से मारपीट के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लंढौरा सब स्टेशन पर तैनात जेई विनोद कुमार ने तहरीर देकर बताया कि पांच अगस्त को सूचना मिली की पीरपुरा में नाज ईंट भट्ठे के पास कुछ लोग ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। ड्यूटी में तैनात लाइनमैन रामकिशन, अरशद और विजय को मौके पर दो युवक ट्रांसफार्मर को नीचे उतारकर उसके सामान को खुर्द-बुर्द करते मिले। आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने मारपीट कर दी। इसी दौरान आसपास के लोगों के वहां आने पर आरोपी फरार हो गए। इंस्पेक्टर भगवान महर ने बताया कि तहरीर पर भगवानपुर चंदनपुर निवासी सुहेल और एजाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.