रुडकी, सितम्बर 27 -- Roorki News: शनिवार सुबह से शुरू हुई बूंदाबांदी रविवार देर शाम तक जारी रहने से मंगलौर में जनजीवन प्रभावित रहा। ठंडी हवाओं और बारिश के चलते लोगों ने जरूरी काम होने पर ही घरों से निकलना मुनासिब समझा। इसका असर बाजारों और सड़कों पर भी नजर आया। सप्ताहांत के बावजूद प्रमुख बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम रही। दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे नजर आए, जबकि सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम रही। शनिवार को रुक-रुककर हुई हल्की बारिश के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। बारिश तेज नहीं होने से शहर में जलभराव की स्थिति नहीं बनी, लेकिन बूंदाबांदी के चलते लोगों ने बाजार जाने से परहेज किया। जरूरी काम से बाहर निकले लोग छाता लेकर चलते दिखाई दिए। पैदल यात्रियों के साथ ही दोपहिया वाहनों की संख्या भी कम रही। दोपहर बाद भी...