Roorki News: लखनौता चौराहे पर पुरानी रंजिश में मारपीट, फायरिंग की सूचना से मची अफरातफरी
रुडकी, अक्टूबर 10 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। लखनौता चौराहे पर शुक्रवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष की ओर से तमंचे से हवाई फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। गोली चलने की आवाज से चौराहे पर अफरातफरी मच गई। दहशत में दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर वहां से चले गए। मारपीट में एक पक्ष के तीन युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक के सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे देहरादून रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.