Roorki News: लक्सर में पांच घंटे गुल रही बिजली, ग्रामीण परेशान
रुडकी, अक्टूबर 26 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता । त्योहारों के सीजन में बिजली की बढ़ती जरूरत के बीच सोमवार को ऊर्जा निगम की ओर से की गई कटौती से ग्रामीणों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली लाइनों पर झुके पेड़ों की कटाई और छंटाई के कार्य के चलते करीब पांच से छह घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। दुकानदारों का कहना है कि त्योहार के दिनों में बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से कारोबार भी प्रभावित होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.