Roorki News: लक्सर में पनीर बनाने की इकाई पर छापा, 90 किलो पनीर नष्ट कराया
रुडकी, अक्टूबर 14 -- Roorki News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घड़ी संघीपुर गांव में पनीर निर्माण इकाई पर छापा मारा। टीम ने मौके से 90 किलो पनीर और पनीर बनाने में इस्तेमाल होने वाला करीब छह कुंतल पाम ऑयल नष्ट कराया। खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की आशंका के चलते इकाई को अग्रिम आदेशों तक बंद करा दिया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी के नेतृत्व में टीम ने 13 अक्टूबर की रात और 14 अक्टूबर की सुबह संयुक्त कार्रवाई की। इसमें एसडीएम लक्सर अनिल कुमार शुक्ला, पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने सहयोग किया। कार्रवाई के दौरान मौके पर फ्राइंग टब, डीप फ्रीजर और पनीर बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण मिले। विभाग के मुताबिक, इकाई में पनीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.