Roorki News: लक्सर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आज
रुडकी, अगस्त 25 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। हंस फाउंडेशन अस्पताल, बहादराबाद के सौजन्य से बुधवार, 26 अगस्त को लक्सर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर आशीर्वाद हॉस्पिटल, दाबकी मोड़, गोवर्धनपुर रोड पर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक लगेगा। शिविर में 30 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग पुरुषों और महिलाओं की आंखों की नि:शुल्क जांच की जाएगी। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को चश्मे और दवाइयां भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। जांच के दौरान मोतियाबिंद या नाखूना की समस्या पाए जाने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार हंस अस्पताल, बहादराबाद में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। शिविर आयोजक डॉ. अमित कुमार राय ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर में आने वाले ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.