रुडकी, अक्टूबर 12 -- Roorki News: शहर के मेन बाजार में चोरों ने रविवार रात तीन दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह दुकानदारों के प्रतिष्ठान खोलने पर घटना का पता चला। इसके बाद पीड़ितों ने कोतवाली लक्सर पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के अनुसार, दुकानदार रात में अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो पता चला कि चोर दुकानों के ऊपर बने जीने के रास्ते से अंदर दाखिल हुए और चोरी कर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: लक्सर बाजार की तीन दुकानों में चोरी घटना में राजेंद्र कुमार सिंघल की दुकान से करीब दो लाख रुपये चोरी होने की बात कही गई है। वहीं, ओमकार की दुकान से लगभग तीन हज...