रुडकी, अगस्त 25 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। लंबे समय से इंतजार कर रहे तहसील रोड का मंगलवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। सड़क का उद्घाटन एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार, अधिशासी अधिकारी प्रेम कुमार शर्मा और सभासद प्रतिनिधि विकास खटाना ने किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, व्यापारी और नागरिक मौजूद रहे। तहसील रोड के निर्माण से तहसील परिसर आने-जाने वाले अधिवक्ताओं, फरियादियों और आम लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे सड़क पर गड्ढों, खराब रास्ते और जलभराव जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। अधिकारियों ने कहा कि बेहतर सड़कें शहर के बुनियादी ढांचे का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। तहसील रोड के सुधरने से आवागमन आसान होने के साथ ही आसपास के क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि नगर...