रुडकी, सितम्बर 3 -- Roorki News: लक्सर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी को लेकर लक्सर कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व की तैयारियों के चलते बृहस्पतिवार को कस्बे के बाजारों में दिनभर भारी चहल-पहल बनी रही और खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती रही। जन्माष्टमी की तैयारियों में विशेष रूप से महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बाजार पहुंचकर उन्होंने कृष्ण कन्हैया के लिए आकर्षक पोशाकें, मुकुट, पगड़ी, बांसुरी, झूले और सजावट का अन्य सामान खरीदा। बच्चों के लिए भी श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा की दुकानों पर खासा उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : शहर से गांव तक जन्माष्टमी की तैयारी...