रुडकी, अक्टूबर 30 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने शुक्रवार को तहसील रुड़की स्थित तहसीलदार एवं अपर तहसीलदार न्यायालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालयों में लंबित वादों की स्थिति, पत्रावलियों के रखरखाव और न्यायालयीन कार्यवाही की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को वादों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट ने पेशकारों को निर्देशित किया कि न्यायालय में आगामी वादों की सुनवाई की तिथियां दर्ज करते समय विशेष सावधानी बरती जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...