रुडकी, सितम्बर 6 -- Roorki News: बाइक सवार दो युवकों ने रिश्तेदार बताकर खुले पैसे मांगने के बहाने एक बुजुर्ग से सात हजार रुपये ठग लिए। क्षेत्र में चार माह में इसी तरह की चार घटनाएं हो चुकी हैं। पीड़ितों का कहना है कि युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक इस्तेमाल करते हैं। लंढौरा के पठान चौक निवासी नसीर ई-रिक्शा से सर्फ और प्लास्टिक के बर्तन बेचते हैं। शनिवार को शिकारपुर पुलिया के पास एक युवक ने उन्हें रोककर खुद को रिश्तेदार बताया और दो हजार रुपये के खुले पैसे मांगे। नसीर ने जेब से सात हजार रुपये निकाले। युवक रुपये गिनने के बहाने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया।करीब तीन माह पहले इसी मोहल्ले के यूसुफ से रुड़की-लक्सर मार्ग पर दस हजार रुपये ठगे गए थे। चार माह पहले जौरासी मार्ग पर नौशेर से साढ़े दस हजार और लंढौरा के सब्जी विक्रेता शहजाद से मंगलौ...