रुडकी, अक्टूबर 8 -- Roorki News: लंढौरा, संवाददाता। लंढौरा क्षेत्र में ऊर्जा निगम की टीम ने छापामार अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान एक ईंट भट्ठा और दो रेस्टोरेंट समेत 18 स्थानों पर बिजली चोरी होते पकड़ी है। गुरुवार को लंढौरा उपखंड अधिकारी रामकुमार कौशिक के नेतृत्व में सय्युक्त टीम ने क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। एसडीओ ने बताया कि लंढौरा और हाइवे पर स्थित दो रेस्टोरेंट पर बिजली चोरी होते पकड़ी। इसके बाद टीम ने एक ईंट भट्ठे पर बिजली करने का मामला पकड़ा है। बाद में टीम ने लंढौरा, जैनपुर झंझेड़ी, भगवानपुर चंदनपुर और पीरपुरा में 15 घरों में कटिया डाल कर बिजली चोरी होते पकड़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...